Haryana Police में बड़ा फेरबदल: आधी रात को बदलें 29 IPS-HPS अधिकारी, देखे पूरी लिस्ट
इससे पहले गुरुग्राम में DCP ईस्ट के पद पर तैनात थे ।शशांक कुमार सावन को हटाकर सिद्धांत जैन को हिसार की कमान सौंपी गई है। नितिका खट्टर अब फतेहाबाद की नई SP होंगी । नीतिश अग्रवाल को पलवल का नया SP बनाया गया है ।

Haryana Police : हरियाणा सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया । गुरुवार को गृह विभाग ने 29 पुलिस अधिकारियों के तबादले और तैनाती के आदेश जारी किए, जिसमें 24 IPS और 5 HPS अधिकारी शामिल हैं । इस फेरबदल का सबसे ज्यादा असर गुरुग्राम, हिसार, रोहतक और नूह जैसे संवेदनशील जिलों में देखने को मिला है ।
प्रमुख जिलों में नए कप्तानों की तैनाती
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। नूह से राजेश कुमार (IPS) को नूह से हटाकर स्टेट क्राइम ब्रांच (SCB) भेजा गया है, जबकि गुरुग्राम के DCP हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन अब नूह के नए SP होंगे । गौरव राजपुरोहित को रोहतक का नया SP नियुक्त किया गया है।

इससे पहले गुरुग्राम में DCP ईस्ट के पद पर तैनात थे ।शशांक कुमार सावन को हटाकर सिद्धांत जैन को हिसार की कमान सौंपी गई है। नितिका खट्टर अब फतेहाबाद की नई SP होंगी । नीतिश अग्रवाल को पलवल का नया SP बनाया गया है ।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में बड़े बदलाव
साइबर सिटी गुरुग्राम और औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की कानून व्यवस्था को नया रूप देने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। संदीप कुमार (HPS) को गुरुग्राम का नया DCP ईस्ट नियुक्त किया गया है । प्रबीना पी. (IPS) को गुरुग्राम का DCP मानेसर लगाया गया है, उनके पास चौथी IRB बटालियन के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा ।

राजेश कुमार मोहन (IPS) को गुरुग्राम ट्रैफिक DCP से हटाकर DCP क्राइम, फरीदाबाद की जिम्मेदारी दी गई है । उनकी जगह प्रतीक गहलोत अब गुरुग्राम के नए DCP ट्रैफिक होंगे ।
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को किया गया मजबूत
भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान को तेज करते हुए सरकार ने मकसूद अहमद, अर्श वर्मा और पूजा वशिष्ठ जैसे तेजतर्रार IPS अधिकारियों को स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में तैनात किया है ।