Gurugram में गैस कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, 32 सिलेंडर पकड़े, आरोपी गिरफ्तार

डीसी अजय कुमार के आदेश पर खाद्य आपूर्ति विभाग की रेड; हरियाणा में अब तक 825 सिलेंडर बरामद और 8 FIR दर्ज

Gurugram : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और दुरुपयोग के खिलाफ निर्णायक जंग छेड़ दी है। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर की सख्ती के बाद पूरे प्रदेश में छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में मंगलवार को गुरुग्राम जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-12 से 32 गैस सिलेंडर जब्त किए और एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

डीसी अजय कुमार के आदेशानुसार जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक डॉ. अशोक रावत की टीम ने सेक्टर-12 स्थित एक निजी अस्पताल के सामने ओपन पार्किंग में छापेमारी की। विभाग को सूचना मिली थी कि यहाँ घरेलू सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में गैस भरने का अवैध धंधा चल रहा है। (Gurugram)

 31 भरे हुए घरेलू सिलेंडर, 1 खाली बड़ा सिलेंडर, 10 किलो का एक भरा सिलेंडर और 5 किलो के दो खाली सिलेंडर। लक्ष्मण विहार निवासी निरंजन को मौके से हिरासत में लिया गया है।  एएफएसओ सुनील कुमार, निरीक्षक जितेंद्र और जोगेंद्र की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। (Gurugram)

राज्य मंत्री राजेश नागर ने बताया कि प्रदेश में अब तक 8 FIR दर्ज की जा चुकी हैं और 52 आरोपियों की संलिप्तता पाई गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी परिस्थितियों का हवाला देकर जो लोग किल्लत की अफवाह फैला रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। (Gurugram)

विभाग के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। बॉटलिंग प्लांट्स पर वर्तमान में 9.82 लाख घरेलू सिलेंडरों का भंडार उपलब्ध है।

बुकिंग के लिए नए नंबर जारी: इंडियन ऑयल (IOCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त नंबर जारी किए हैं:

IVRS नंबर: 8391990070

मिस्ड कॉल नंबर: 8927225667

अन्य माध्यम: व्हाट्सएप, इंडियन ऑयल वन ऐप, पेटीएम और फोन-पे।

अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि (Waiting Period):

शहरी उपभोक्ता: पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद।

ग्रामीण/उज्ज्वला उपभोक्ता: पिछली बुकिंग के 45 दिन बाद।

घरेलू गैस की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम नागरिक के हक पर डाका है। हमारी टीमें प्रतिदिन फील्ड में निरीक्षण कर रही हैं।

डॉ. अशोक रावत, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, गुरुग्राम

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button