Love Jihad : मेवात में ‘लव जिहाद’ का घिनौना चेहरा, युवती को फंसाकर धर्म परिवर्तन और गोमांस खिलाने की कोशिश, पुलिस पर भी पथराव
शादी का झांसा, जबरन नमाज़ और गोमांस खिलाने की कोशिश; "सुनियोजित तरीके से बेटियों को बनाया जा रहा निशाना"

Love Jihad : हरियाणा का नूंह (मेवात) क्षेत्र एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार मामला केवल अपराध का नहीं, बल्कि एक सुनियोजित ‘लव जिहाद’ के घिनौने खेल का है। पंजाब की एक मासूम युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर न केवल उसकी अस्मत लूटी गई, बल्कि उसे अपनी पहचान और धर्म छोड़ने के लिए भी प्रताड़ित किया गया। फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा दर्ज FIR संख्या 43 ने इस काले सच से पर्दा उठा दिया है।
बहला-फुसलाकर ले गया, फिर शुरू हुआ ‘नरक’ का सफर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जहीर पुत्र यूनुस (निवासी ढोंड, नूंह) ने पंजाब के फिरोजपुर की रहने वाली मासूम युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ मेवात ले आया। पीड़िता के आरोपों के अनुसार, आरोपी ने उसे 20 से 24 मार्च के बीच बंधक बनाकर रखा और उसके साथ बार-बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने अपनी शिकायत में जो खुलासे किए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं : आरोपी जहीर पुत्र यूनुस (निवासी ढोंड, नूंह) पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का झांसा देकर अपने पास बंधक बनाए रखा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस पर जबरन नमाज़ पढ़ने का दबाव डाला गया और उसकी धार्मिक आस्था को भ्रष्ट करने के उद्देश्य से उसे गोमांस खिलाने का प्रयास किया गया। जब उसने विरोध किया, तो उसे बुरी तरह पीटा गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
मजहबी दबाव: युवती पर जबरन नमाज़ पढ़ने का दबाव डाला गया।
धार्मिक अपमान: उसे जबरदस्ती गोमांस खिलाने का प्रयास किया गया ताकि उसकी धार्मिक आस्था को भ्रष्ट किया जा सके।
शारीरिक प्रताड़ना: विरोध करने पर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की गई और उसे मानसिक रूप से तोड़ दिया गया।
पुलिस टीम पर हमला: कानून को खुली चुनौती
घटना ने तब और अधिक तूल पकड़ लिया जब पुलिस की टीम आरोपी के घर जांच करने पहुँची। वहां स्थानीय भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह घटना साफ संकेत देती है कि मेवात में अपराधियों को न केवल सामाजिक संरक्षण प्राप्त है, बल्कि वे कानून के शासन को भी कुचलने का दुस्साहस रखते हैं।
विश्व हिंदू परिषद (VHP) का कड़ा ऐतराजइस घटना के सामने आने के बाद विश्व हिंदू परिषद ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। गौरतलब है कि VHP लंबे समय से मेवात और आसपास के क्षेत्रों में इस तरह की घटनाओं के प्रति हिंदू समाज और युवतियों को आगाह करती रही है। इस प्रकरण पर विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी अनुराग कुलश्रेष्ठ ने कड़ा प्रहार करते हुए कहा:
“मेवात में जिस प्रकार ‘लव जिहाद’ की जड़ें गहरी होती जा रही हैं, वह समाज के लिए एक बड़ा खतरा है। आरोपी पहले हिंदू बेटियों को प्रेम के जाल में फंसाते हैं और फिर उनका जबरन धर्म परिवर्तन करवाकर उनका जीवन नर्क बना देते हैं। पुलिस पर पथराव यह सिद्ध करता है कि इन कट्टरपंथियों में अब कानून का कोई डर नहीं बचा है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि आरोपियों और पथराव करने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई हो जो एक नजीर बने।”
साथ ही, VHP के प्रांत मंत्री वरुण कुमार ने भी कानून-व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि यह व्यक्तिगत अपराध नहीं बल्कि एक संगठित आपराधिक प्रवृत्ति है।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी जहीर के खिलाफ हरियाणा अवैध धर्म परिवर्तन निवारण अधिनियम 2022 की धारा 12 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस उन लोगों की भी पहचान कर रही है जिन्होंने जांच टीम पर पथराव किया था।