LIC Smart Pension Scheme: LIC की धांसू पॉलिस…एक बार पैसा जमा करने पर जीवनभर मिलेगी पेंशन, बस करना होगा ये काम

LIC Smart Pension Scheme:  भारतीय जीवन बीमा न‍िगम (LIC) आपके लिए एक नई धांसू पॉलिसी लेकर आया है। LIC अपने लाभार्थियों के लिए एक नई पेंशन योजना लेकर आया है, जिसका नाम LIC Smart Pension Plan है। इस योजना के तहत सिंगल या ज्‍वॉइंट पेंशन का लाभ उठाया जा सकता है इसके साथ ही तत्‍काल पेंशन का विकल्‍प भी दिया गया है। 

nn

जानकारी के अनुसार फाइनेंशियल सिक्योरिटी के तहत यह योजना आपको रिटायरमेंट के बाद आर्थिक सुरक्षा देता है। इस पेंशन योजना का लाभ कोई भी नागरिक उठा सकता है। इस स्‍मार्ट पेंशन योजना के तहत पॉलिसी होल्‍डर्स मंथली, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन लेने का विकल्प चुन सकते हैं। 

nn

इस योजना के तहत एन्‍युटी का भी लाभ दिया जाएगा। पॉलिसीहोल्‍डर्स के बाद नॉमिनी को इस योजना का लाभ दिया जाता है। इस योजना को LIC की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है या फिर ऑफलाइन एलआईसी एजेंट, POSP-Life Insurance और कॉमन सर्विस सेंटर (Common Public Service Centers) के जरिए भी खरीदा जा सकता है। 

nn

जानें LIC स्‍मार्ट पेंशन योजना की खास बात 
nभारतीय जीवन बीमा निमग ने इस योजना की शुरूआत इसलिए की है ताकि रिटायरमेंट के बाद भी लोगों को रेगुलर इनकम मिलती रहे। LIC स्‍मार्ट पेंशन योजना के तहत एकमुश्‍त प्रीमियम का भुगतान करना होता है। जिसके बाद आपको जीवनभर पेंशन मिलती रहती है। इस योजना के तहत सिंगल और ज्‍वॉइंट दोनों तरह की एन्‍युटी का विकल्‍प चुना जा सकता है। इसमें आप आंशिक या पूरी निकासी का भी विकल्‍प चुन सकते हैं.। 

nn

जानें कितना कर सकते हैं निवेश? 
nLIC  की इस पेंशन योजना के तहत सिंगल और ज्‍वॉइंट में अकाउंट खुल सकते हैं। पति-पत्‍नी ज्‍वॉइंट में अकाउंट खोल सकते हैं और पेंशन योजना का लाभ उठा सकते हैं। पेंशन पाने के लिए इसमें एक बार में ही पूरा प्रीमियम जमा करना होता है। इसमें कम से कम 1 लाख रुपये का निवेश कर सकते हैं। अधिकतम की कोई लिमिट नहीं दी गई है। 

nn

जानिए कौन कर सकता है निवेश 
nइस LIC Smart Pension योजना के तहत लोन की भी सुविधा दी गई है। पॉलिसी शुरू होने के 3 महीने बाद लोन की सुविधा दी जाती है। इस योजना के तहत 18 साल से 100 साल तक की उम्र के लोग निवेश कर सकते हैं। अगर पॉलिसी होल्‍डर्स की मौत हो जाती है तो पेंशन का पैसा नॉमिनी को दिया जाएग। 

Back to top button