Car Thief गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़ा अनूठा कार चोर ‘सनम’ : वैले ड्राइवर बनकर उड़ाता था मेहमानों की लग्जरी कारें

सावधान! शादियों या पार्टियों में वैले पार्किंग (Valet Parking) को चाबी देने से पहले पढ़ लें Car Thief की ये खबर

Car Thief : अगर आप भी शादियों या पार्टियों में सज-धजकर अपनी चमचमाती कार से जाते हैं और बिना सोचे-समझे वैले पार्किंग वाले को चाबी थमा देते हैं, तो अब रुक जाइए। गुरुग्राम में एक ऐसा शातिर चोर Car Thief सक्रिय था जो वेटर या ड्राइवर नहीं, बल्कि ‘मौके का शिकारी’ बनकर आपकी गाड़ियाँ गायब कर रहा था।

बैंक्वेट हॉल की पार्किंग से कार पार

मामला 1 मार्च 2026 का है, जब पालम विहार के ‘नोटिंग बैंक्विट हॉल’ में एक शख्स की गाड़ी चोरी हो गई। वह शख्स तो शादी के जश्न में डूबा था, लेकिन बाहर एक शातिर चोर उसकी गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो चुका था। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच (सेक्टर-17) ने जाल बिछाया और 12 मार्च को इफ्को चौक के पास से कुख्यात आरोपी सचिन उर्फ सनम को गिरफ्तार कर लिया।

कैसे करता था शिकार?

पूछताछ में पता चला कि सनम कोई मामूली Car Thief चोर नहीं, बल्कि एक ‘आदतन अपराधी’ है। वह शादियों में वैले पार्किंग का फर्जी ड्राइवर बनकर खड़ा हो जाता था। जैसे ही कोई मेहमान आता, वह बड़ी विनम्रता से उनसे चाबी लेता और पार्किंग में लगाने के बजाय सीधे शहर से बाहर निकल जाता। आरोपी पर दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत में चोरी और आर्म्स एक्ट के 11 से ज्यादा मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

इस गिरोह के पकड़े जाने के बाद गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा:

“हमने शादियों से गाड़ियाँ चुराने वाले शातिर अपराधी सचिन उर्फ सनम को गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। उसके पास से चोरी की कार भी बरामद कर ली गई है। हम सभी नागरिकों से अपील करते हैं कि शादी समारोहों में अपनी गाड़ी की चाबी किसी भी अनजान व्यक्ति को ‘वैले पार्किंग’ के नाम पर न दें। हमेशा अधिकृत पार्किंग स्टाफ की पहचान (ID) चेक करें और उनकी रसीद जरूर लें। आपकी थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।”

कुछ जरूरी टिप्स (Public Interest):

  • ID चेक करें: हमेशा वैले स्टाफ की यूनिफॉर्म और आईडी कार्ड देखें।

  • अधिकृत काउंटर: कार हमेशा होटल या बैंक्वेट हॉल के मुख्य काउंटर पर ही सौंपें।

  • रसीद मांगें: बिना ऑथेंटिक पार्किंग स्लिप के गाड़ी न छोड़ें।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button