Haryana News

श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में गुरुग्राम के संतो समेत 30 लोगों को निमंत्रण


Gurugram News Network – अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वैसे तो देश के अन्य राज्यों की तरह हरियाणा भर के सभी शहरों और गांवों के लोग भगवान राम की भक्ति के रंग में रंगे दिखाई दे रहे हैं । अयोध्या से आए अक्षत लेकर उत्साह भरे रामभक्त घर-घर पहुंच रहे हैं, तो अक्षत मिलने पर हर परिवार मंदिर बनने पर भावुक सा दिखाई दे रहा है, लेकिन वे लोग अपने आपको अति भाग्यशाली समझ रहे हैं, जिनको अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्यौता मिला है । हरियाणा में दर्जनों साधु-संतों सहित करीब 186 विशिष्ट नागरिकों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने का न्यौता दिया गया है । गुरुग्राम जिले से ही करीब 15 संतों के अलावा खेल, चिकित्सा, लेखन व अन्य क्षेत्रों की लगभग 15 हस्तियों को भी अयोध्या का निमंत्रण मिला है । हरियाणा प्रांत के धर्म आचार्य सह प्रमुख टीएम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रकाशपुरी आश्रम के रविपुरी जी महाराज, पटौदी के आचार्य स्वामी धर्म देव, वाटिका कुंज भौंडसी के प्रेम गिरी, सोहना के मनोहर दास जी, गुफा वाला मंदिर के आत्मचेतन गिरी महाराज, कासन के राघवेन्द्र गिरी जी, मानेसर के रामेश्वर दास जी, बाबा धर्मदास जी, हेलीमंडी के सुशील गिरी जी, अखंड परमधाम के सत्यानंद गिरी जी, गुरुग्राम सेक्टर 43 से के इसा शिवानंद स्वामी, बोहडाकला से आशा दीदी, बावडा से स्वामी अमरदास और कादीपुर से महंत सेवादास जी आदि संतों को श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा समिति की तरफ से अयोध्या समारोह में निमंत्रण किया गया है । इसके अलावा गुरुग्राम से विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिभाएं और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लगभग 15 गणमान्यों को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है । निमंत्रण के कार्यों में लगे विश्व हिन्दू परिषद के अधिकारियों के अनुसार ऐसे ही हरियाणा भर से लगभग 100 संतों सहित 186 लोगों को अयोध्या पहुंचने का निमंत्रण है । विहिप के अधिकारी ने बताया कि हरियाणा भर में 6725 गांवों सहित शहरों के हर घर में अक्षत देकर 22 जनवरी को दिवाली मनाने और धार्मिक अनुष्ठान करने का निमंत्रण दिए जा रहे हैं । हरियाणा भर में 30 हजार टोलियां अक्षत वितरण का कार्य कर रहीं हैं । प्रदेश में हजारों मंदिरों में भजन कीर्तन किए जाने के साथ साथ अयोध्या समारोह का सीधा प्रसारण देखने के प्रबंध किए जाएंगे । विहिप के जिला मंत्री एवं अभियान के संयोजक यशवंत शेखावत तथा अभियान के सह संयोजक संजीव सैनी ने बताया कि गुरुग्राम में 1000 टोलियां में 5000 कार्यकर्ता तीन लाख परिवारों तक अक्षत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। गुरुग्राम में 200 मंदिरों में एलईडी स्क्रीन लगाकर सीधा प्रसारण देखने की व्यवस्था की जाएगी ।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!