नगर निगम Gurugram के खजाने में अचानक कैसे बरसे करोड़ों? जानिए पूरा सच

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि गुरुग्राम के जागरूक नागरिकों ने समय पर टैक्स भरकर शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

Gurugram : वित्तीय वर्ष 2025-26 के समापन पर नगर निगम गुरुग्राम (MCG) के खजाने में धनवर्षा हुई है। टैक्स जमा करने की अंतिम तिथि को लेकर नागरिकों में भारी उत्साह देखा गया, जिसके परिणामस्वरूप निगम ने इस वर्ष 350 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स और 56 करोड़ रुपये वाटर बिल के रूप में वसूल कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है।

31 मार्च को अवकाश होने के बावजूद, निगम प्रशासन ने जनहित में सभी नागरिक सुविधा केंद्र (CFC) खुले रखने का निर्णय लिया था। सुबह से ही केंद्रों पर करदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं। टैक्स विभाग के अधिकारी और कर्मचारी देर शाम तक मुस्तैद रहे, ताकि अंतिम समय में आए किसी भी नागरिक को बिना भुगतान के वापस न जाना पड़े।

प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं में सबसे सराहनीय कदम वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग काउंटर बनाना रहा। इससे बुजुर्गों को कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ा और उन्होंने सुगमता से अपने बिलों का भुगतान किया। नागरिकों ने निगम की इस संवेदनशीलता की जमकर सराहना की।

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि गुरुग्राम के जागरूक नागरिकों ने समय पर टैक्स भरकर शहर के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।

डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों का प्रभावी तालमेल ही इस रिकॉर्ड संग्रह का आधार बना है। यह राशि शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और लंबित विकास परियोजनाओं को गति देने में मील का पत्थर साबित होगी। प्रदीप दहिया, निगमायुक्त

एक नज़र आंकड़ों पर (वित्त वर्ष 2025-26)

कुल प्रॉपर्टी टैक्स संग्रह: ₹350 करोड़ से अधिक

कुल वाटर बिल संग्रह: ₹56 करोड़

प्रमुख पहल: वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधा और अवकाश के दिन संचालन।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button