हीरो होंडा फ्लाईओवर की शुरू हुई जांच, छह जगह से सैंपल लेकर लैब में भेजे


Gurugram News Network-  दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बने  हीरो होंडा फ्लाईओवर की जांच एजेंसी ने शुरू कर दी है।  फ्लाईओवर के निर्माण में खामियां  होने के चलते बार-बार फ्लाईओवर क्षतिग्रस्त हो रहा है। ऐसे में  इसकी जांच के लिए एनएचएआई ने एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी थी। उसके बाद अब  एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है।  n

एनएचएआई के निर्देश पर फ्लाईओवर की जांच तीन दिन से चल रही है। जांच के लिए आठ सदस्यों की तीन टीमें जुटी हुई हैं। फ्लाईओवर से कोर कटिंग कर छह जगह से जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। फ्लाईओवर का सर्वे एक सप्ताह तक चलेगा। उसके बाद लगभग दो से तीन माह बाद इसकी रिपोर्ट आएगी। 

nn

एनएचएआई द्वारा फ्लाई ओवर की जांच का कार्य सेंट्रल रिसर्च इंस्टीट्यूट टेस्टिंग एजेंसी को दिया गया है। सीएसआईआर की विनीता ने बताया कि फ्लाईओवर की स्ट्रक्चरली जांच की जा रही है। अभी जांच की जा रही है कि इसका स्ट्रक्चर ठीक है या नहीं, इसकी कंडीशन क्या है। फ्लाईओवर की मानक रीडिंग ली जा रही है, इसका डाटा एकत्रित कर रहे हैं। स्लैब में कुछ टूटे हैं। 

nn

कोर कटिंग की जा रही है, छह जगह से सैंपल ले लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अभी सर्वे करने के लिए एक सप्ताह लग जाएगा। फ्लाई ओवर की जांच करने के लिए तीन जगह टीम लगी हुई है। सर्वे के दौरान एनएचएआई की टीम से साइट इंजीनियर राकेश मीना, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र कुमार यादव, इंसीडेंट मैनेजर हरीश कुमार, सिविल इंजीनियर पवन मौजूद रहे।

nn

nबता दे कि वर्ष 2018 में 200 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ दिल्ली गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर जयपुर से दिल्ली की ओर जाते समय 28 मई को टूटा था। उसके बाद इसी तरफ दो जनवरी को फ्लाईओवर की हाई स्पीड लेन में एक और लगभग तीन फुट लंबा तथा दो फुट चौड़ा फ्लाईओवर टूट गया है। 

nn

 फ्लाईओवर कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। ज्ञात हो कि दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर हीरो होंडा फ्लाई ओवर के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने को लेकर निर्माण करने वाली वेल्चा कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत चार लोगों को गत वर्ष गिरफ्तार भी कर लिया गया था। 

nn

बीते वर्ष 28 मई को यह फ्लाई ओवर ऊपर से नहीं बल्कि नीचे से क्षतिग्रस्त हुआ था, अब यह फ्लाईओवर ऊपर से क्षतिग्रस्त हुआ है, जिसके सरिये दिखाई देने लगे हैं। किसी भी अनहोनी को देखते हुए फ्लाई ओवर की एक लेन को बंद कर दिया गया है।

nn

 

Back to top button