Uttar Kumar: हरियाणवी कलाकार उत्तर कुमार की बढ़ी मुश्किलें, रेप का केस हुआ दर्ज
हरियाणवी फिल्म निर्माता और कलाकार उत्तर कुमार की मुश्किलें बढ़ गई है। उन पर एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने शादी और तरक्की का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद उत्तर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।

Uttar Kumar: हरियाणवी फिल्म निर्माता और कलाकार उत्तर कुमार की मुश्किलें बढ़ गई है। उन पर एक हरियाणवी एक्ट्रेस ने शादी और तरक्की का झांसा देकर रेप का आरोप लगाया है। जिसके बाद उत्तर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, जिस एक्ट्रेस से उत्तर कुमार पर आरोप लगाया है। वह उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर की रहने वाली है और हरियाणवी गानों व फिल्मों में बतौर अभिनेत्री के रूप में काम करती हैं। उनका कहना है कि उत्तर कुमार हरियाणा के फिल्म उद्योग में कलाकार और फिल्म निर्माता हैं। काम के सिलसिले में अगस्त 2020 में उनकी उत्तर कुमार से मुलाकात हुई थी। दोनों ने एक एलबम के गाने में एक साथ काम किया और एक दूसरे के संपर्क में आए गए थे।

आरोप है कि फिल्म निर्माता ने उन्हें कई फिल्मों और गानों में रोल दिया और इसके बदले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। अब आरोपित ने शादी से इंकार कर दिया और उनसे संपर्क भी समाप्त कर दिए है।
क्या बोले उत्तर कुमार

वहीं उत्तर कुमार का कहना है कि उनके ऊपर लगे सभी आरोप निराधार हैं। उनके विरोधी और प्रतिद्वंदी युवती को इस्तेमाल कर उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्होंने मामले से संबंधित सभी साक्ष्य पुलिस कमिश्नर आफिस में दे दिए है।










