Haryana Ka Mosam: हरियाणा में कल रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, 7 जिलों में भारी बारिश के आसार

Haryana Ka Mosam: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

Haryana Ka Mosam: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। लेकिन प्रदेश में कल रात से मौसम बदलने वाला है और 26 जुलाई की रात को अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, पलवल, मेवात, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश के आसार है। इसके अलावा 27 जुलाई को फतेहाबाद, सिरसा के अलावा पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

यमुना बेल्ट में भी भारी बारिश की संभावना है। इसमें पंचकूला, अंबाला के अलावा यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और मेवात शामिल हैं।

28 जुलाई को दक्षिण हरियाणा में तेज बारिश के अलावा सोनीपत, रोहतक, करनाल , यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में भारी बारिश के आसार है।जबकि 29 जुलाई को सिरसा, फरीदाबाद में हल्की व अन्य जिलों में तेज बारिश की संभावना हैं।

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!