Haryana Weather Update: हरियाणा में कल कहां-कहां होगी बारिश? देखें मौसम पूर्वानुमान

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने 12 अगस्त तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए कल 7 अगस्त को हरियाणा में मौसम कैसा रहने वाला है।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार
6 अगस्त,2025 :
मौसम पूर्वानुमान :- मानसून टर्फ़ की उत्तरी सीमा अब फिरोजपुर, करनाल, मुरादाबाद, जलपाइगुड़ी , उत्तरपूर्व अरुणाचल प्रदेश से हिमालय की तलहटियों के आसपास बनी हुई है तथा एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड के आसपास बना हुआ है जिससे मानसून की गतिविधियों में उत्तरी हरियाणा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों दक्षिणी व पश्चिमी जिलों में 9 अगस्त तक थोड़ी कमी बने रहने की संभावना है।

इस दौरान उत्तर हरियाणा के जिलों में हवाओं व गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश तथा पश्चिमी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है परंतु 10 अगस्त से मानसून टर्फ नीचे आने की संभावना से राज्य में बारिश की गतिविधियों में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे 10 अगस्त रात्रि से 12 अगस्त के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश की संभावना है। इस दौरान वातावरण में नमी बढ़ने तथा दिन के तापमान में हल्का बदलाव बने रहने की संभावना है।
##########$$$####
डॉ मदन खीचड़ विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!