Haryana Weather Update: हरियाणा में दो दिनों तक लगातार होगी भारी बारिश, जानें कल कैसा रहेगा मौसम?

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने कल यानी रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि कल कहां-कहां पर बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो कल पंचकुला, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पालवल जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राजधानी चंडीगढ़, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। हालांकि, मौसम विभाग ने कोई मौसम चेतावनी नहीं है।









