Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में बरसेंगे बदरा, येलो अलर्ट जारी
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना जताई है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

2 दिन बाद 27 जुलाई को फिर से हरियाणा में मानसून एक्टिव होगा और पूरे हरियाणा में फिर से बरसात होगी। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कमजोर पड़ा मानसून

25 जुलाई यानी आज से मानसून कमजोर पड़ गया है। 26 जुलाई को भी ऐसा ही रहने से बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेगी। मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और यहां मौसम साफ रहेगा।










