Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में आज बरसेंगे बदरा, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग  के मुताबिक आज भारी बारिश की संभावना है।

 

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग  के मुताबिक आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अंबाला, पंचकूला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार हरियाणा में अब तक सामान्य से 22 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। 4 अगस्त तक औसतन 227.5 mm बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन प्रदेश में 227.3mm बारिश हो चुकी है। इस सीजन में सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर 557.5 और महेंद्रगढ़ में 543.9 mm बारिश दर्ज की गई है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!