Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने मौसम को लेकर इन कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आइए देखते है किन-किन जगहों पर बारिश होने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज सूबे के 13 जिलों में बारिश का अलर्ट है। अंबाला, यमुनानगर, मेवात और पलवल में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।Haryana Weather

विभाग ने कल रविवार को 16 जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया है। 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद और भिवानी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। वहीं पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश का अनुमान है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button