Haryana Police : चार दिन में दूसरी बार बड़े स्तर पर अधिकारियों के हुए तबादले, देखें पूरी लिस्ट
सरकार ने डीएसपी (DSP) स्तर के अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव किए हैं । भारती डबास (HPS) को डीसीपी गोहाना से हटाकर अब उन्हें मधुबन में चौथी बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है।

Haryana Police : हरियाणा सरकार ने चार दिन के अंदर दूसरी बार सोमवार को तत्काल प्रभाव से पुलिस विभाग में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुल 23 पुलिस अधिकारियों (IPS और HPS) के तबादले और नई नियुक्तियां की गई हैं। इस सूची में कई जिलों के एसपी (SP) और डीसीपी (DCP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं। जारी आदेश के मुताबिक, कुरुक्षेत्र, कैथल, हांसी और झज्जर जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों की कमान बदली गई है।
नितीश अग्रवाल (IPS) को एसपी कुरुक्षेत्र से हटाकर अब उन्हें राज्यपाल का एडीसी (ADC) नियुक्त किया गया है। साथ ही उनके पास एसपी लोकायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी रहेगा। चंदर मोहन (IPS) को इन्हें कुरुक्षेत्र का नया एसपी (SP) नियुक्त किया गया है। उपासना (IPS) को एसपी कैथल को अब एसपी/सीआईडी (CID) हरियाणा के पद पर तैनात किया गया है। मनप्रीत सिंह सुदन (IPS) को पंचकूला के डीसीपी (ट्रैफिक) से बदलकर अब इन्हें एसपी कैथल की जिम्मेदारी दी गई है। शुभम सिंह (IPS) को इन्हें डीसीपी झज्जर के रूप में नई तैनाती मिली है। विनोद कुमार (IPS) को एसपी हांसी नियुक्त किया गया है।
सरकार ने डीएसपी (DSP) स्तर के अधिकारियों में भी व्यापक बदलाव किए हैं । भारती डबास (HPS) को डीसीपी गोहाना से हटाकर अब उन्हें मधुबन में चौथी बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है। जितेंद्र गहलावत (HPS) को इन्हें अब डीसीपी गोहाना (सोनीपत) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरिंदर सिंह (HPS) को पलवल से तबादला कर इन्हें डीएसपी सिवानी (भिवानी) भेजा गया है। शमशेर सिंह (HPS) को इन्हें एसीपी (ACP) झज्जर के पद पर नियुक्त किया गया है।
गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल (IAS) द्वारा हस्ताक्षरित इन आदेशों को प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के कदम के रूप में देखा जा रहा है। तबादलों की इस सूची में अपराध शाखा (State Crime Branch) और सुरक्षा सीआईडी (Security CID) में भी अनुभवी अधिकारियों को तैनात किया गया है।