Haryana News: हरियाणा वालों की बल्ले-बल्ले, टू-व्हीलर 15 हजार, कार 6 लाख रुपए तक सस्ती मिलेगी

Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश वासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिर से छूट मिल सकती है।

Haryana News: हरियाणा वासियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश वासियों को इलेक्ट्रिक वाहनों पर फिर से छूट मिल सकती है। उद्योग-वाणिज्य एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों निर्देश दिए कि 40 लाख रुपये तक के वाहनों को दोबारा सब्सिडी के दायरे में लाया जाए। दोपहिया वाहनों की खरीद पर कम से कम 15 फीसदी सब्सिडी दी जाए, ताकि मध्यम वर्गीय लोगों को इसका फायदा मिल सके।

अगर सरकार यह योजना लागू कर देती है तो 2 पहिया इलेक्ट्रिक वाहन पर कम से कम 15 हजार और कार पर डेढ़ लाख से 6 लाख रुपये का फायदा मिल सकता है। हरियाणा से सटे दिल्ली में 15 प्रतिशत की छूट मिलती है, इसलिए अधिकतर लोग दिल्ली में अपना EV रजिस्ट्रेशन करवाते हैं। जिससे हरियाणा सरकार को राजस्व का नुकसान होता है।

हरियाणा के गुरुग्राम में सबसे ज्यादा EV रजिस्टर्ड है। मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि ईवी पर सब्सिडी दोबारा बहाल करना बहुत जरूरी है, ताकि पर्यावरण हितैषी परिवहन को बढ़ावा मिले।

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button