Haryana News: हरियाणा में निशित कटारिया बने यूथ कांग्रेस के प्रधान, कांग्रेस ने जारी किया लेटर

Haryana News: हरियाणा में निशित कटारिया को तत्काल प्रभाव से हरियाणा युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके लिए कांग्रेस की ओर से लेटर जारी किया गया है। यह पत्र इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब की ओर से जारी किया गया है।
जिसमें उन्होंने लिखा कि भारतीय युवा कांग्रेस को विश्वास है कि आप मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कुशल और गतिशील नेतृत्व में संगठन और साथ ही कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करने के लिए अपना पूरा समय और ऊर्जा समर्पित करेंगे।
Also Read

