Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में जंगल सफारी का ट्रायल हुआ सफल, जानें क्या होगा खास और कब से होगी शुरू

सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र के गांव स्योंसर से लगते 11 हजार एकड़ में फैले जंगल में जल्द ही सफारी पार्क की शुरुआत करेगा।

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। एक हिंदी अखबार की खबर की मानें, तो सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड कुरुक्षेत्र के गांव स्योंसर से लगते 11 हजार एकड़ में फैले जंगल में जल्द ही सफारी पार्क की शुरुआत करेगा। फरवरी में इसका ट्रायल शुरू किया गया था। ट्रायल सफल होने के बाद अब इसे जनता के लिए शुरू करने की प्लानिंग की जा रही है।

खबर की मानें, तो इससे पहले वन विभाग जंगल में फायर लाइन तैयार करेगा। इसके लिए बोर्ड 30 जुलाई को चंडीगढ़ में वन विभाग के समक्ष प्रेजेंटेशन देगा। इसमें जंगल सफारी शुरू करने की प्लानिंग के सभी प्वॉइंट्स पर बात होगी। बोर्ड ऐसी तैयारी कर रहा है, जिसमें जंगल सफारी शुरू होने से जंगल और जीवों को किसी प्रकार का नुकसान न हो। जंगल का महत्व भी बना रहे और यह जनता के लिए पर्यटन हब भी बनकर उभरे, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा।

अभी जंगल में सड़क बनाने का चल रहा काम

खबर की मानें, तो यह जंगल सफारी करीब 11 हजार एकड़ में फैले स्योंसर जंगल में बनाई जा रही है। इसमें 100 से ज्यादा किस्म के पेड़-पौधे हैं। इन पर देहरादून के वैज्ञानिकों की टीम शोध कर रही है। यहां बंदर, बारहसिंगा, हिरण, लोमड़ी, जंगली सूअर, बटेर, मोर, गीदड़, काला तितर समेत कई जानवर हैं।  इसके अलावा दीमक की ओर से बनाई मिट्टी की 6-7 फीट की बांबी हैं।

फिर से किया जा रहा प्रयास 

खबरों की मानें, तो स्योंसर के जंगल को 9 साल पहले पर्यटन हब बनाने की योजना बनी थी, लेकिन यह अभी तक फाइलों तक सीमित रहा। अब दोबारा फिर प्रयास शुरू किए गए हैं।

जल्द शुरू होगी जंगल सफारी

खबरों की मानें, तो सरस्वती हैरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच का कहना है कि स्योंसर जंगल में सफारी पार्क शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है। फरवरी में हमने ट्रायल किया था, जो सफल रहा है। जंगल सफारी के लिए तमाम प्रबंध होने हैं। तय नियमों के तहत ही सफारी शुरू की जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!