Haryana News: हरियाणा पुलिस के इंस्पेक्टर-कांस्टेबल की UP में मौत, ट्रैक्टर ने मारी टक्कर

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच में तैनात 2 पुलिसकर्मियों की यूपी में हादसे में मौत हो गई।

 

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में क्राइम ब्रांच में तैनात 2 पुलिसकर्मियों की यूपी में हादसे में मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य पुलिसक्रमी घायल हैं। उनकी गाड़ी लोहे के पाइप से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी थी।

ये पुलिसकर्मी 1 केस के मामले में छत्तीसगढ़ जा रहे थे। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यह हादसा हुआ।

मृतकों की पहचान झज्जर जिले के गांव तुम्बाहेड़ी निवासी इंस्पेक्टर संजय कुमार और झज्जर के ही सीताराम गेट के निवासी कांस्टेबल अमित के रुप में हुई है। वहीं, ASI इंद्रजीत (50) और गाड़ी चला रहे हेड कॉन्स्टेबल राजेश (41) गंभीर रूप से घायल हैं।

गुरुग्राम में दर्ज मामले की जांच के लिए निकली थी टीम
जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम क्राइम ब्रांच की टीम सरकारी गाड़ी में छ्त्तीसगढ़ के लिए निकली थी। टीम गुरुग्राम के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले की जांच के लिए जा रही थी।

रविवार रात करीब 10 बजे यह गाड़ी बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यूपी के जिले हमीरपुर में थाना राठ क्षेत्र में पहुंची तो ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि पुलिसकर्मियों की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

 

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button