Haryana News: हरियाणा CM हाउस में तैनात कमांडो के भाई की बेरहमी से हत्या, आरोपियों ने गंडासे से काटा

Haryana News: हरियाणा के कैथल से बड़ी खबर आ रही है। यहां गंडासे से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने कत्ल करते वक्त उसे पहले गलियों में दौड़ाया और फिर हत्या के बाद उसकी लाश को गोबर के ढेर पर फेंक दिया गया। हत्या की जानकारी तब हुई जब गुरुवार सुबह लोगों ने गली में खून पड़ा हुआ देखा था।

जानकारी के मुताबिक, युवक की पहचान प्रवीन (24) के रुप में हुई है। वह मटौर गांव का रहने वाला था। प्रवीन के शरीर पर गंडासे से कई वार किए गए थे। उस पर सिर से लेकर पैर तक जख्म कई जगहों पर घाव के निशान थे। इसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि युवक किसी दूसरे गांव का है और वह इस गांव में आया हुआ था।

सीएम हाउस में भाई करता है कमांडो की नौकरी

पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में यह मामला हत्या का लग रहा है। मरने वाले युवक के परिजनों को बुलाकर पिता के बयान दर्ज किए गए है। परिवार का कहना है कि उनका बेटा अक्सर बड़सीकरी कलां गांव में आता-जाता था। बताया जा रहा है कि उसका छोटा भाई CM हाउस पर कमांडो की नौकरी करता है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button