Haryana News: हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती को लेकर बड़ी खबर, अब इतनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता
Haryana News: हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है। खबरों की मानें, तो प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाई जाएगी। अब कार्यकर्ता के लिए 12वीं और सहायिका के लिए 10वीं पास अनिवार्य किया जाएगा।

Haryana News: हरियाणा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की भर्ती को लेकर बड़ी खबर आ रही है।
खबरों की मानें, तो प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाई जाएगी। अब कार्यकर्ता के लिए 12वीं और सहायिका के लिए 10वीं पास अनिवार्य किया जाएगा।

दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंजूरी दे दी है।अब कभी भी इसे संबंधित दिशा- निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
बता दें कि अभी तक कार्यकर्ता के लिए 10वीं और सहायिका के लिए 5वीं कक्षा पास शैक्षणिक योग्यता थी।











