Haryana News: हरियाणा के नूंह से तिजारा के बीच बनेगी सड़क, फिर से होगा भौगोलिक सर्वे, 3 राज्यों को होगा फायदा

Haryana News: हरियाणा के नूंह और तिजारा को कनेक्ट करने  के लिए अरावली में बनाई जाने वाली सड़क का फिर से भौगोलिक सर्वे होगा। इसके लिए हरियाणा सरकार ने मंजूरी दे दी है। बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग (PWD) कंसल्टेंट से इस प्रोजेक्ट की डिटेल रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाएगा। इसका चयन करने के लिए टेंडर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इससे हरियाणा, राजस्थान और यूपी के बीच धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ ही तीनों राज्यों के बीच कारोबार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक, प्रदेश की सरकार ने नूंह जिले के नगीना से राजस्थान के तिजारा को कनेक्ट करने के लिए अरावली को काटकर सड़क बनाने की योजना साल 2019 में बनाई थी। इस प्रोजेक्ट पर करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का काम शुरू भी हुआ। हालांकि, कोरोना महामारी की वजह से यह काम बीच में रुक गया था। कोरोना के बाद जब निर्माण कार्य फिर शुरू हुआ तो निर्माण कंपनी ने अरावली की चट्टानों की गुणवत्ता को कमजोर बताते हुए बजट बढ़ाने की मांग की थी। लेकिन, प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त बजट देने से मना कर दिया था। इसके चलते सरकार और कंपनी के बीच करार खत्म हो गया था। कंपनी ने कोर्ट का रुख भी किया था। बहरहाल, अब सरकार ने इस प्रोजेक्ट को फिर से शुरू करने का फैसला किया गया है।

पहाड़ी का चार किलोमीटर हिस्सा काटा जाएगा

पीडब्ल्यूडी की योजना की मानें, तो नूंह-तिजारा सड़क के निर्माण के लिए अरावली पर्वत श्रृंखला के करीब चार किलोमीटर के हिस्से को काटा जाएगा। यह हिस्सा हरियाणा के नोटकी गांव से लेकर राजस्थान के तिजारा तक फैला हुआ होगा। सड़क की चौड़ाई करीब सात मीटर की होगी। वर्तमान में राजस्थान के तिजारा जाने के लिए फिरोजपुर झिरका होकर लगभग 45 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, लेकिन नई सड़क बनने के बाद यह दूरी लगभग 15 किलोमीटर कम हो जाएगी।

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button