Haryana News : हरियाणा के मंत्री विज का बड़ा एक्शन, तीन लेवर इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

हरियाणा श्रम विभाग में वर्क स्लिप घोटाले को लेकर मंत्री अनिल विज ने ये कार्रवाई की है।

Haryana News : हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बड़ा एक्शन लेते हुए तीन लेवर इंस्पेक्टर को सस्पेंड किया है। हरियाणा श्रम विभाग में वर्क स्लिप घोटाले को लेकर मंत्री अनिल विज ने ये कार्रवाई की है। तीन महीने की जांच के बाद हिसार समेत 6 जिलों में गड़बड़ियां सामने आईं, जिसके बाद विज ने तीन श्रम निरीक्षकों को निलंबित करने के आदेश दिए।

श्रम आयुक्त डॉ. मनीराम शर्मा ने तुरंत निलंबन आदेश जारी कर दिए। जांच में सामने आया कि फर्जी वेरिफिकेशन का काम श्रम विभाग के निरीक्षकों और विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया था।

निलंबित किए गए अधिकारियों में बहादुरगढ़ झज्जर सर्कल-2 के लेबर इंस्पेक्टर राज कुमार, सोनीपत सर्कल-2 के रोशन लाल और फरीदाबाद सर्कल-12 के धनराज शामिल हैं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button