Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में दो दिनों तक होगी भारी बारिश, इन जिलों में थोड़ी देर में बदलेगा मौसम
Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज और कहां-कहां बारिश हो सकती है।

Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने 28 और 29 जुलाई को भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आज और कहां-कहां बारिश हो सकती है।
हरियाणा में आज इन जिलों में होगी बारिश
-चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं रेवाड़ी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, ,पानीपत,सोनीपत,रोहतक,भिवानी जिले में भी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग की मानें, तो यमुनानगर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद और हिसार में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं सिरसा,यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
हरियाणा में कल कहां-कहां होगी बारिश
चरखी दादरी, झज्जर, में अधिकांश स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में बारिश हो सकती है। वहीं पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
आईएमडी की मानें तो करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। वहीं यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, चरखी में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है
दादरी, झज्जर, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले।