Haryana: हरियाणा में इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीददारों की बल्ले -बल्ले, अब कर सकेंगे ये आवेदन

Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के खरीदारों को विशेष प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसमें जिन वाहन मालिकों ने 40 लाख रुपये से लेकर 70 लाख रुपये तक की कीमत के इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे हैं और उन वाहनों का पंजीकरण 1 मई 2025 से 24 जुलाई 2025 के बीच हुआ है तो वे “इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल” पर “एकमुश्त खरीद प्रोत्साहन” हेतु आवेदन कर सकेंगे।

ऐसे सभी पात्र ख़रीददार इस पोर्टल पर 28 अगस्त 2025 से 27 सितम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह पोर्टल केवल 1 महीने के लिए खुला रहेगा।

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग से न सिर्फ पर्यावरण को बेहतर बनाने में सहयोग मिलेगा, बल्कि आम लोगों के खर्च में भी कटौती होगी।

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहनों से कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम होता है जिससे प्रदूषण कम फैलता है। उन्होंने बताया कि शोध लगातार दर्शाते हैं कि इलेक्ट्रिक वाहन पेट्रोल और डीजल कारों की तुलना में कम ग्रीनहाउस गैसें और कम वायु प्रदूषक उत्पन्न करते हैं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤