Haryana Crime: हरियाणा के पानीपत में लापता युवक की हत्या, खेतों में पड़ा मिला शव

 Haryana News: पानीपत के गांव मांडी से लापता 18 वर्षीय युवक आर्यन की हत्या की खबर से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। आज सुबह आर्यन का शव खेतों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर इसराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

nn

मृतक युवक की मां आशा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 26 मार्च की सुबह करीब 10 बजे उसका बेटा आर्यन घर से बाहर गया था। उसे गांव का ही निशु बुलाकर ले गया था। 

nn

लेकिन जब रात 9 बजे तक भी आर्यन घर नहीं लौटा, तो मां ने निशु को फोन किया, लेकिन उसने आर्यन के बारे में कुछ नहीं बताया। आज सुबह गांव के लोगों ने खेतों में आर्यन का शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

nn

युवक के शरीर पर कई जगह कटने के निशान

nn

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, युवक के शरीर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से कटने के निशान हैं, जिससे यह साफ है कि उसकी निर्मम हत्या की गई है।

nn

आर्यन की मां आशा देवी इसराना में एक कपड़े की दुकान पर काम करती हैं, जबकि उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

nn

इसराना थाना पुलिस ने मामले में आरोपी निशु और अन्य संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा।

Back to top button
Created with ❤