Haryana Congress: हरियाणा में जल्द जारी होगी कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लिस्ट, सभी नाम हुए फाइनल
Haryana Congress: हरियाणा कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की संगठन सृजन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 30 जुलाई के पहले कांग्रेस के संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

मीडिया रिपोर्ट्से के मुताबिक, यह दावा कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी बीके हरिप्रसाद की ओर से किया गया है। नामों की लिस्ट पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और अन्य शीर्ष नेताओं के साथ शुक्रवार की शाम बैठक होना तय हुआ है। उसके बाद ही लिस्ट जारी की जानी है।
दरअसल, प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी ने करीब डेढ़ माह पहले चंडीगढ़ में बैठक की थी। जिस तरह से गुजरात में संगठन सृजन मुहिम की प्रक्रिया शुरू कर जिलाध्यक्षों का चयन किया गया था। उसी तरह हरियाणा में भी हो सकता है।