Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में सीईटी एग्जाम को लेकर गाइडलाइन जारी, भूलकर भी ये चीजें न ले जाएं अभ्यर्थी
Haryana CET Exam 2025: हरियाणा में ग्रुप सी के लिए सीईटी का एग्जाम 26 और 27 को सीईटी का एग्जाम होना है। जिसके चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी की तैयारियों में जुटे परीक्षार्थियों की राह आसान करने के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से गाइड डे नाम से विशेष कार्यक्रम शुरू कर है।

दरअसल, हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने परीक्षा को लेकर गाइड डे के नाम से एक पोस्ट की है, जिसमें पहले दिन आयोग की तरफ से प्रवेश-पत्र को लेकर पूरी जानकारी दी गई है।
आयोग ने सोशल मीडिया के माध्यम से परीक्षार्थियों को जानकारी दी है कि प्रत्येक दिन परीक्षा से जुड़ी नई जानकारी दी जाएंगी, इसलिए परीक्षार्थियों से इस गाइड डे से जुड़े रहने के लिए कहा गया है।
परीक्षा केंद्र पर ये सामान न लेकर जाएं अभ्यर्थी
-मोबाइल
-पर्स
-घड़ी
-आभूषण
-धार्मिक पहचान की सामग्री
सीएम सैनी ने किया बड़ा ऐलान
वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि किसी गांव से अगर 200 बच्चे सीईटी देने जाएंगे तो परीक्षा केंद्रों तक के लिए पांच बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर अपने बयान का वीडियो साझा करके यह जानकारी दी है। सीएम ने कहा कि प्रत्येक जिले के एसपी और डीसी को भी सभी व्यवस्थाएं करने को कहा गया है। प्रदेश के सभी अधिकारी टीम के रूप में काम कर रहे हैं।