Haryana CET: एग्जाम सेंटरों पर लगी भीड़, कड़ी चेकिंग के बाद हो रही परीक्षार्थियों की एंट्री

Haryana CET: हरियाणा में आज सीईटी परीक्षा के पहले दिन एग्जाम सेंटरों में परीक्षार्थियों की एंट्री शुरु हो गई है।

Haryana CET: हरियाणा में आज सीईटी परीक्षा के पहले दिन एग्जाम सेंटरों में परीक्षार्थियों की एंट्री शुरु हो गई है। कड़ी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को एंट्री दी जा रही है। परीक्षा शुरु होने से 1 घंटे पहले ही एंट्री बंद कर दी जाएगी।

पुलिस ने सभी परीक्षा केंद्रो के आसपास नाकाबंदी कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। परीक्षार्थियों के जूते उतारकर चेक किए जा रहे हैं। सभी सेंटरों पर छात्रों की लंबी कतारें लगी है।

इससे पहले सुबह 4 बजे से ही बस स्टैंडों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी। हरियाणा के विभिन्न जिलों में युवक-युवतियां मुंह अंधेरे ही अपने एग्जाम सेंटरों की ओर रवाना होने लगे। परीक्षा केंद्रो पर भी सुबह लंबी लाइन लग गई। सिरसा में परीक्षार्थियों के लिए सुबह चाय-नाश्ते का प्रबंध किया। कई परीक्षार्थी एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्रों वाले जिलों में पहुंच गए थे। पानीपत में सुबह 6 बजे ही परीक्षा केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की लंबी कतार देखी गई।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button