Harana CET 2025 : हरियाणा के सीएम सैनी ने CET को लेकर अधिकारियों को निर्देश, जानें क्या कहा
Harana CET 2025: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने CET परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश:

Harana CET 2025 : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी ने CET परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश:
1. संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की जानकारी साझा करें
– सभी DC और SP को निर्देशित किया गया कि संवेदनशील CET केंद्रों का विवरण गृह विभाग से साझा करें,
– ताकि आवश्यकता पड़ने पर समय रहते इंटरनेट सेवाएं निलंबित की जा सकें।
2. इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CET परीक्षा
– HSSC द्वारा पहली बार इतने बड़े पैमाने पर CET परीक्षा आयोजित की जा रही है।
– सभी व्यवस्थाएं समय से पहले पूर्ण कर लेने पर मुख्यमंत्री ने बल दिया।
3. प्रश्न पत्रों की आवाजाही की वीडियोग्राफी
– भंडारण स्थल से परीक्षा केंद्र तक प्रश्नपत्र की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी अनिवार्य होगी।
– यह पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

4. केंद्रों के आसपास कड़ी निगरानी
– असामाजिक तत्वों पर नज़र रखने और शांति बनाए रखने के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश।
5. सोशल मीडिया पर निगरानी
– भ्रामक सूचना और अफवाहें फैलाने की किसी भी कोशिश पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश।

6. परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ करने का निर्देश
– तीज पर्व और परीक्षा को देखते हुए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था के निर्देश,
– ताकि परीक्षार्थियों और आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।











