Gurugram: बादशाहपुर नाले के नीचे से गुजरेगी नमो भारत ट्रेन,आठ स्टेशन होंगे

बरसाती नाले में बहरामपुर के सीवर शोधन संयंत्र का करीब 200 एमएलडी शोधित पानी डाला जाता है। भारी बारिश के दौरान इस बरसाती नाले की वजह से हीरो होंडा चौक, सेक्टर-33, 34, 37सी, डी, सेक्टर-नौ,और 10ए में भारी जलभराव हो जाता है।

Gurugram News Network – दिल्ली-जयपुर हाइवे पर हीरो होंडा चौक के पास से निकल रहे बादशाहपुर बरसाती नाले के नीचे से नमो भारत ट्रेन गुजरेगी। NCRTC ने इस सिलसिले में गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) से इस बरसाती नाले से जुड़ी जानकारियां हासिल की हैं। बरसाती नाले की गहराई करीब पांच मीटर है। ऐसे में Namo Bharat Train को भूमिगत निकालने के लिए करीब सात मीटर गहराई में टनल का निर्माण करना होगा।

GMDA के अनुसार गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित गांव घाटा से बादशाहपुर नाला निकलता है। ये बरसाती नाला गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, गुरुग्राम-सोहना रोड, गांव बहरामपुर से होता हुआ हीरो होंडा चौक के समीप गांव खांडसा में आकर मिलता है। गांव खांडसा से यह बरसाती नाला सेक्टर-37सी और डी होता हुआ गांव बसई की तरफ चला जाता है।

बरसाती नाले में बहरामपुर के सीवर शोधन संयंत्र का करीब 200 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) शोधित पानी डाला जाता है। भारी बारिश के दौरान इस बरसाती नाले की वजह से हीरो होंडा चौक, सेक्टर-33, 34, 37सी, डी, सेक्टर-नौ, नौए, सेक्टर-10 और 10ए में भारी जलभराव हो जाता है। बरसाती नाले से जुड़ी सारी जानकारी एनसीआरटीसी को उपलब्ध करवा दी है। उन्होंने कहा कि नमो भारत ट्रेन को भूमिगत निकालना एनसीआरटीसी के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा।

नमो भारत ट्रेन योजना को हरियाणा सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अभी केंद्र सरकार की मंजूरी नहीं मिली है। दिल्ली के सराय काले खां से लेकर धारूहेड़ा तक नमो भारत ट्रेन को चलाने की योजना है। दिल्ली में चार स्टेशन इसके तहत बनाए जाएंगे, जबकि गुरुग्राम में आठ स्टेशन होंगे। ये स्टेशन साइबर सिटी, इफको चौक, राजीव चौक, हीरो होंडा चौक, खेड़की दौला, मानेसर, पचगांव और बिलासपुर चौक पर होंगे। धारूहेड़ा में अंतिम स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!