Crime News

परिवार की तरह बुजुर्गो का ख्याल रखेगी Gurugram police, SAATH प्रोजेक्ट की हुई शुरूआत

प्रोजेक्ट सीनियर एसिस्टेंस एंड टाइमली हेल्प यानी साथ के नाम से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य अकेले रहने वाले बुजुर्गों को सहायता प्रदान करना और उनकी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहना है।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News Network – मिलेनियम सिटी में अकेले रहने वाले बुजुर्गों की सुरक्षा करने के साथ ही उनकी देखरेख करने का Gurugram Police ने जिम्मा लिया है। पुलिस ने सेक्टर-4 कम्युनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्ट SAATH का शुभारंभ किया है। प्रोजेक्ट की शुरूआत पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने की।

प्रोजेक्ट सीनियर एसिस्टेंस एंड टाइमली हेल्प यानी साथ के नाम से शुरू किए गए इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य अकेले रहने वाले बुजुर्गों को सहायता प्रदान करना और उनकी सुरक्षा के प्रति अधिक सतर्क रहना है।

Advertisement

विकास अरोड़ा ने बताया कि ज्यादातर बुजुर्ग किसी न किसी कारणवश घर में अकेले रहते हैं। प्रोजेक्ट 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए कार्य करेगा जिसके लिए बुजुर्ग को अपना रजिस्ट्रेशन गुरुग्राम पुलिस के साथ करना होगा। संबंधित थाने से एक बीट ऑफिसर रोजाना, साप्ताहिक अथवा पाक्षिक रूप से उनके घर जाएगा और उनकी हर संभव सहायता करेगा।

रजिस्ट्रेशन करने के 24 घंटे में ही यह सुविधा सीनियर सिटीजन को मिलनी शुरू हो जाएगी।पुलिस कमिश्नर की मानें तो पहले वरिष्ठ नागरिकों के लिए जो प्रोजेक्ट चलाए जा रहे थे उन पर भी ध्यान दिया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को मुख्य धारा में जोड़ दिया गया है। इस प्रोजेक्ट पर अधिकारी के तबादले का भी असर नहीं होगा। मुख्य धारा में जुड़े होने के कारण इसे प्राथमिकता मिलेगा।

पुलिस आयुक्त ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक भी किया। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी उनके इमोशंस के साथ खेलकर ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में वह उनके झांसे में न आएं। फिलहाल इस प्रोजेक्ट को लेकर बुजुर्ग ही नहीं पुलिस आयुक्त स्वयं उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!