Crime NewsGurugram News

Gurugram News: बच्चों की पढ़ाई को लेकर हुआ झगड़ा, एकाउंटेंट पति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से किया हवाई फायर

पुलिस ने बिना देरी किए सतेन्द्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंचायत विभाग में बतौर अकाउंटेंट काम करता था, लेकिन ऑफिस न जाने के कारण उसे निलंबित कर दिया गया था।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News:  गुरुग्राम के सेक्टर-39 में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक घरेलू विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर और गन से हवाई फायर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला 17 अगस्त 2025 का है, जब पुलिस को डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी पत्नी और बच्चों के साथ झगड़ा कर रहा है और उसने हवाई फायर भी किया है। सदर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुँची। पीड़िता महिला ने बताया कि उसका पति, सतेन्द्र (45), अक्सर उससे और बच्चों से गाली-गलौच और मारपीट करता था। उस दिन भी झगड़ा हुआ और उसने लाइसेंसी हथियारों से फायर किया।

Advertisement

पुलिस ने बिना देरी किए सतेन्द्र को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी पंचायत विभाग में बतौर अकाउंटेंट काम करता था, लेकिन ऑफिस न जाने के कारण उसे निलंबित कर दिया गया था।

आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों से परेशान था क्योंकि वे उसकी बात नहीं मानते थे और बच्चे पढ़ाई में ध्यान नहीं देते थे। इसी बात पर झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने अपनी रिवॉल्वर और गन से गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाइसेंसी रिवाल्वर, एक गन, दो खाली खोल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को 18 अगस्त 2025 को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!