Gurugram News : सेक्टर 81 से 115 तक सुधरेगा सीवर सिस्टम, GMDA ने संभाली कमान

बैठक में अवैध बोरवेल और भूजल के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाया गया। ढेसी ने निर्देश दिए कि अवैध बोरवेल के खिलाफ नियमित निरीक्षण और सीलिंग अभियान चलाया जाए।

Gurugram News : मिलेनियम सिटी के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए हरियाणा सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। गुरुवार को लघु सचिवालय में प्रधान सलाहकार (शहरी विकास) डी.एस. ढेसी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की 8वीं बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीवरेज प्रबंधन, भूजल संरक्षण और प्रमुख सड़क परियोजनाओं को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए।

शहर के तेज़ी से विकसित हो रहे सेक्टर 81 से 115 में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब यहा के 69 किलोमीटर लंबे सीवर नेटवर्क का रखरखाव GMDA करेगा। इसके अलावा, केंद्रीकृत प्रणालियों पर बोझ कम करने के लिए नगर निगम और HSVP स्थानीय स्तर पर माइक्रो एसटीपी (STP) बनाएंगे, ताकि अपशिष्ट जल का उपचार वहीं किया जा सके। (Gurugram News)

बैठक में अवैध बोरवेल और भूजल के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाया गया। ढेसी ने निर्देश दिए कि  अवैध बोरवेल के खिलाफ नियमित निरीक्षण और सीलिंग अभियान चलाया जाए। निर्माण कार्य, बागवानी और धूल नियंत्रण के लिए केवल उपचारित अपशिष्ट जल (Treated Water) का उपयोग अनिवार्य होगा। पीने के पानी का दुरुपयोग करने वालों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। (Gurugram News)

बैठक में शहर की लाइफलाइन मानी जाने वाली कई बड़ी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट साझा की गई।

एलिवेटेड कॉरिडोर: वाटिका चौक से NH-48 तक के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

फ्लाईओवर: दादी सती चौक पर फ्लाईओवर का टेंडर इसी महीने जारी होगा।

6-लेन सड़क: गुरुग्राम-पटौदी रोड (हरसरू बाईपास से वज़ीरपुर होते हुए झज्जर तक) के लिए कंसल्टेंट नियुक्त किया जा रहा है।

मेट्रो विस्तार: मिलेनियम सिटी सेंटर और बख्तावर चौक पर सड़क-विभाजक (Grade Separator) के लिए मेट्रो अधिकारियों के साथ तालमेल बिठाया जा रहा है।

वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए मशीनीकृत सफाई और धूल नियंत्रण पर जोर दिया गया। शहरी गतिशीलता को बढ़ाने के लिए 200 नई इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी मिल गई है, जिसके लिए सेक्टर 65 और मानेसर में नए बस डिपो बनाए जाएंगे। (Gurugram News)

प्रमुख घोषणाएं एक नज़र में 

परियोजनाविभागवर्तमान स्थिति
जल उपचारGMDAबसई और चंदू बुधेरा में 100 MLD अतिरिक्त क्षमता
कचरे से ऊर्जानगर निगममानेसर में 25 MW ‘वेस्ट-टू-एनर्जी’ प्लांट
सड़क निर्माणHSVPसेक्टर 29 में कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button