Gurugram News: सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड पर तानी पिस्टल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
एक निवासी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो में दिख रही गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की है, जो उत्तराखंड का निकला है।

Gurugram News: सोहना के ग्लोबल सिग्नेचर पार्क सोसाइटी से सामान लेकर जाने को हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा सिक्योरिटी गार्ड पर पिस्टल तानने की घटना ने सनसनी फैला दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है।
आरोपी के खिलाफ भोंडसी थाने में निवारक कार्रवाई करते हुए पिस्टल को बरामद किया गया।
भोंडसी थाना पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी के द्वारा सोसाइटी के गार्ड को टॉय गन दिखाकर डराया गया था।
जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार सुबह की है। जब एक निवासी अपनी कार सोसाइटी में फ्लैट से कुछ सामान लेकर जाने के लिए पहुंचा। सोसाइटी के गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोका। नियमों को लेकर हुई बहस इतनी बढ़ गई कि निवासी ने अपनी कार से एक पिस्टल निकालकर गार्ड पर तान दी।
उसने गार्ड को धमकी देते हुए कहा मुझे गुस्सा दिलाने की कोशिश मत करना, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। इस घटना से मौके पर मौजूद लोग डर गए।

एक निवासी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो में दिख रही गाड़ी के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की है, जो उत्तराखंड का निकला ।
पुलिस ने मामले में जांच करते हुए पिस्टल दिखाने वाले मनदीप से पुलिस पूछताछ में ज्ञात हुआ कि इसका सिग्नेचर ग्लोबल सिटी-2 गुरुग्राम में फ्लैट है। मंगलवार को को सोसायटी में अपने फ्लैट से सामान लेने आया था और सोसायटी के सुरक्षाकर्मियों द्वारा बिना क्रंफर्मेशन के इसको अंदर जाने तथा सोसायटी से सामान ले जाने से मना किया तो इसने उन्हें एक एयर-पिस्टल दिखाकर उन्हें धमकाया था।
पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति रमनदीप के खिलाफ नियमानुसार निवारक पुलिस कार्यवाही करते हुए उसके कब्जा से वारदात में प्रयोग की गई एक एयर-पिस्टल बरामद की गई है।
