Gurugram News

Gurugram News: बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर बढ़ा कूड़े का पहाड़, फरीदाबाद से आ रहे कचरे ने बढ़ाई चुनौती

नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर 2024 के बाद से कूड़ा निस्तारण का काम धीमा हो गया है। उस समय तक लैंडफिल पर केवल 8 लाख टन पुराना कचरा बचा था

Advertisement
Advertisement

Gurugram News: गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड स्थित बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े का पहाड़ दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है, जो अब 19 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच गया है। इस समस्या की मुख्य वजह फरीदाबाद नगर निगम द्वारा लगातार कूड़ा डंप करना है, जिससे बंधवाड़ी पर बोझ बढ़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर दोनों नगर निगमों के बीच कई बार पत्राचार हुआ है, लेकिन अभी तक इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है।

नगर निगम गुरुग्राम के अधिकारियों ने बताया कि अक्टूबर 2024 के बाद से कूड़ा निस्तारण का काम धीमा हो गया है। उस समय तक लैंडफिल पर केवल 8 लाख टन पुराना कचरा बचा था, लेकिन उसके बाद से अब तक करीब 4 से 5 लाख टन अतिरिक्त कूड़ा जमा हो गया है। इस बढ़ते बोझ को देखते हुए, नगर निगम गुरुग्राम ने कई बार फरीदाबाद नगर निगम को पत्र लिखकर कूड़ा भेजना बंद करने का आग्रह किया है। एक सप्ताह पहले भी इस विषय पर एक बैठक हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

Advertisement

दूसरी ओर, फरीदाबाद नगर निगम ने कूड़ा निस्तारण के लिए खुद का प्लांट लगाने हेतु जगह की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन इसमें अभी समय लगेगा।

हाल ही में, 14 अगस्त को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में बंधवाड़ी लैंडफिल केस की सुनवाई के दौरान, गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि वे फरवरी 2026 तक पुराने कूड़े के पहाड़ को पूरी तरह से खत्म कर देंगे। हालांकि, यह डेडलाइन पहले भी तीन बार बदल चुकी है, जिससे इस दावे पर सवाल उठ रहे हैं।

बंधवाड़ी में नगर निगम की कुल 30 एकड़ जमीन है, जिसमें से 25 एकड़ से अधिक कूड़े के ढेर से ढकी हुई है। यहां चारकोल प्लांट लगाने के लिए एनटीपीसी को 20 एकड़ जमीन की जरूरत है, जो अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई है।

निगमायुक्त का बयान

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने इस समस्या पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बंधवाड़ी प्लांट के लिए कूड़े के पहाड़ को खत्म करने हेतु प्लांट लगाने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फरीदाबाद नगर निगम से कूड़ा न भेजने के लिए लगातार पत्राचार किया जा रहा है। मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही टेंडर आवंटित कर दिया जाएगा।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9, News 24, MH 1 News, Total TV Janta TV) में बतौर स्टेट हेड /ब्यूरो चीफ की जिम्मेवारी के साथ गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। मनु मेहता मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!