Gurugram News: सुशांत लोक-2 में अवैध निर्माण और गतिविधियों पर डीटीपी का एक्शन,मकान मालिकों को रेस्टोरेशन का आदेश

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सुशांत लोक क्षेत्र में सैकड़ों मकान मालिकों को पहले भी आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किए गए थे।

Gurugram News:  गुरुग्राम के जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा (DTPE) ने सुशांत लोक-2 में 80 से अधिक मकान मालिकों को ‘रेस्टोरेशन’ (पहले वाली स्थिति में लाने) के आदेश जारी किए हैं।

यह कार्रवाई आवासीय क्षेत्रों में चल रही अवैध व्यावसायिक गतिविधियों और निर्माण के खिलाफ की जा रही है।

डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि सुशांत लोक क्षेत्र में सैकड़ों मकान मालिकों को पहले भी आवासीय क्षेत्रों में व्यावसायिक गतिविधियों और अवैध निर्माण पर नोटिस जारी किए गए थे। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ही 34 मकान मालिकों को स्टिल्ट प्लस फोर में अवैध निर्माण मिलने पर रेस्टोरेशन के आदेश दिए गए थे।

इसके अलावा, 26 मकानों में कोचिंग सेंटर, बुटीक, सैलून, स्पा, गेस्ट हाउस, क्लिनिक और ऑफिस जैसी व्यावसायिक गतिविधियां चलती मिलीं, जिन पर कार्रवाई की गई है। बुधवार तक कुल 80 ऐसे मकान मालिकों को रेस्टोरेशन के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

मधोलिया ने यह भी जानकारी दी कि सभी संबंधित मकान मालिकों को नोटिस के माध्यम से सात दिन के भीतर जवाब देने का अवसर दिया गया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर रेस्टोरेशन आदेश जारी किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, सीलिंग, अधिभोग प्रमाण पत्र (OC) का रद्दीकरण और रजिस्ट्री पर रोक संबंधी प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।


Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button