Gurugram में दरिंदगी की हदें पार: चोरी के शक में 5 मासूमों को बंधक बनाकर गर्म चम्मच से दागा, प्राइवेट पार्ट में डाला पेट्रोल
आरोपियों ने बच्चों को घंटों तक पीटा। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; उन्होंने बच्चों के शरीर को गर्म चम्मच से जलाया और अत्यंत पीड़ा देने के लिए उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। जब बच्चों की माताएं उन्हें तलाशते हुए पीजी पहुँचीं

Gurugram : साइबर सिटी के सबसे पॉश इलाके कहे जाने वाले डीएलएफ (DLF) फेज-3 में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ सरिया चोरी के महज एक संदेह में 5 नाबालिग बच्चों को बंधक बनाकर उनके साथ ऐसी हैवानियत की गई जिसे सुनकर रूह कांप जाए। आरोपियों ने न केवल बच्चों को बेरहमी से पीटा, बल्कि शराब के नशे में उनके शरीर को गर्म चम्मच से दागा और प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डालकर तड़पाया। Gurugram
घटना नाथूपुर क्षेत्र के यू-ब्लॉक स्थित एक पीजी (PG) की है। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास बैठकर हुक्का पी रहे थे। उन्हें शक हुआ कि पास में खेल रहे बच्चे वहां से सरिया चोरी करते हैं। इसी सनक में उन्होंने पांचों बच्चों को पकड़ लिया और एक कमरे में कैद कर दिया।Gurugram
आरोपियों ने बच्चों को घंटों तक पीटा। हैवानियत यहीं नहीं रुकी; उन्होंने बच्चों के शरीर को गर्म चम्मच से जलाया और अत्यंत पीड़ा देने के लिए उनके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। जब बच्चों की माताएं उन्हें तलाशते हुए पीजी पहुँचीं, तो दबंगों ने उन्हें भी बंधक बना लिया और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट की। करीब 5 घंटे की तड़प और माताओं की बार-बार की गई मिन्नतों के बाद बच्चों को छोड़ा गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हरेन्द्र (35) और फिरोज (26) को गिरफ्तार कर लिया है। हरेन्द्र आटा चक्की चलाता है और फिरोज की बर्तनों की दुकान है। वारदात में शामिल 4 अन्य आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी जारी है।











