Gurugram: अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर: बुढेड़ा और धनकोट में बड़ी कार्रवाई

बुढेड़ा गांव में 4 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। यहां चार डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और लगभग 600 मीटर लंबे डब्ल्यूबीएम (वाटर बाउंड मैकेडम) सड़क नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

Gurugram News Network –  शहरी क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ नगर योजना विभाग और पुलिस ने मिलकर एक बड़ी कार्रवाई की है। राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को चलाए गए इस तोड़फोड़ अभियान में बुढेड़ा और धनकोट गांवों में कई अनाधिकृत ढांचों और सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।

बुढेड़ा गांव में 4 एकड़ में फैली दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चला। यहां चार डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) और लगभग 600 मीटर लंबे डब्ल्यूबीएम (वाटर बाउंड मैकेडम) सड़क नेटवर्क को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

वहीं, धनकोट गांव में 4.5 एकड़ में विकसित की जा रही एक अन्य अनाधिकृत कॉलोनी पर भी कार्रवाई हुई। यहां 20 सीमेंट कंक्रीट की बनी-बनाई चारदीवारी, एक ढांचा और 330 मीटर लंबा पूरा सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क नेटवर्क जमींदोज कर दिया गया।

इस सफल अभियान में पुलिस बल का पूरा सहयोग रहा, जिससे बिना किसी रुकावट के कार्रवाई को अंजाम दिया जा सका। प्रशासन का कहना है कि भविष्य में भी अवैध निर्माणों और अनाधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ ऐसे अभियान जारी रहेंगे ताकि शहर में सुनियोजित विकास सुनिश्चित किया जा सके।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button