गुरुग्राम: व्हाट्सएप पर स्टॉक ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। साइबर अपराध गुरुग्राम के एसीपी श्री प्रियांशु दिवान की देखरेख में इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने 05 जून 2025 को हरियाणा के यमुनानगर से इन दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

Gurugram News Network – गुरुग्राम पुलिस ने एक बड़े ठगी के मामले का खुलासा किया है। दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए स्टॉक ट्रेडिंग में पैसा लगाकर भारी मुनाफा कमाने का लालच देते थे और फिर ठगी करते थे।

यह मामला तब सामने आया जब 26 मई 2025 को एक व्यक्ति ने गुरुग्राम के साइबर अपराध मानेसर पुलिस को शिकायत दी। उसने बताया कि उसे व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए स्टॉक ट्रेडिंग में निवेश करके अच्छे पैसे कमाने का झांसा देकर ठगा गया।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। साइबर अपराध गुरुग्राम के एसीपी श्री प्रियांशु दिवान की देखरेख में इंस्पेक्टर नवीन कुमार की टीम ने 05 जून 2025 को हरियाणा के यमुनानगर से इन दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम आशीष कुमार (27 साल) और चिराग (20 साल) हैं। ये दोनों यमुनानगर के ही रहने वाले हैं।

पुलिस जांच में क्या पता चला?

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि ठगी गई रकम में से 2 लाख 99 हज़ार 957 रुपये आशीष और चिराग के जॉइंट बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। आरोपियों ने यह बैंक खाता किसी और व्यक्ति को 50 हज़ार रुपये में बेच दिया था।

आरोपी आशीष की यमुनानगर में फर्नीचर की दुकान है, जबकि चिराग कपड़े की दुकान चलाता है। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

फिलहाल, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button