Gurugram ने मुंबई को भी पीछे छोड़ा, Ultra Luxury Housing के तहत घर खरीद में 10 गुना उछाल

Gurugram : भारत के अब सबसे ज्यादा अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग (Ultra Luxury Housing) हब के रूप गुरुग्राम अपनी अलग छाप छोड़ रहा है । इंडिया सोथबी इंटरनेशनल रियल्टी और मैट्रिक्स की साल 2025 की हाउसिंग रिपोर्ट के अनुसार रियल एस्टेट इतिहास के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है ।
Gurugram में बिके अल्ट्रा लग्जरी घर
साल 2025 में गुरुग्राम ने 10 करोड़ से लेकर 24,120 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया है । यही नहीं गुरुग्राम ने मुंबई जैसे शहर को भी पीछे छोड़ कर अलग पहचान बनाई है । गुरूग्राम के लग्जरी सेगमेंट में अब तक का सबसे बड़ा वार्षिक आंकड़ा है । साल 2025 के दौरान गुरूग्राम में करीब 1,494 अल्ट्रा-लग्जरी घर बेचे गए है ।
यह उछाल हाई-नेट-वर्थ व्यक्तियों और अल्ट्रा (HNIs) की मांग में आए बदलाव को साफ दर्शाता है । साल 2023 में बिक्री की अगर बात करें तो मात्र 155 थी और कुल लेनदेन 4,004 करोड़ था जो कि 2025 में लगभग छह गुना बढ़कर 24,119 करोड़ पहुंच गया है । हाउसिंग सेक्टर और अल्ट्रा-लग्जरी हाउसिंग की हिस्सेदारी के आधार पर गुरूग्राम की हिस्सेदारी 24% रही । जिससे साफ पता चलता है कि गुरुग्राम के रियल एस्टेट मार्केट में लग्जरी हाउसिंग की मांग लगातार बढ़ रही है ।
खरीदारों की बात करें तो इस साल बिकने वाले घरों का औसत टिकट साइस 16 करोड़ रहा है । जो कि प्रीमियम आवासों के लिए लगातार पहली पसंद बनी रही । अब अगर घरों के आकार की बात करें तो लगभग 5,000 से 6,000 वर्ग फीट तक रही । खरीदार बड़े और आधुनिक सुविधाओं के लिए 8,000 वर्ग से बड़े घरों को भी प्राथमिकता दे रहे है जिनका लेनदेन मूल्य में लगभग 22% योगदान रहा है ।
Gurugram में क्यों बढ़ रही है लग्जरी घरों की डिमांड
रिपोर्ट की बात करें तो लग्जरी घरों की मांग बढ़ने का कारण देश में बढ़ती पूंजी है । साल 2025 में 103 भारतीय कंपनियों ने IPO के जरिए रिकॉर्ड 19.54 बिलियन डॉलर जुटाए । उद्यमियों और फाउंडर्स जो कि अब प्रॉपर्टी मार्केट में निवेश कर रहा है । जिसकी वजह से गुरुग्राम में अब प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ रही है ।







