Gurugram: 36 वार्ड की नई सीमा निर्धारित, निगम ने विकास कार्यो का खाका किया तैयार
नई योजना में निगम ने जोन एक में आठ वार्ड, जोन दो में दस और तीन जोन में भी दस, जोन चार में आठ वार्डों को शामिल किया गया है।नगर निगम में अब वार्डों और डिविजन को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

Gurugram News Network – वार्डबंदी के बाद मंगलवार को शहर के इलाकों में विकास कार्य करने का खाका तैयार किया गया। इसके तहत नगर निगम गुरुग्राम क्षेत्र के चारों जोन की नई सीमा निर्धारित कर दी गई है। निगम ने चारों जोन को बराबर वार्डों में बांट दिया है। अब वार्ड और डिविजन को लेकर लोगों में किसी प्रकार कोई असमंजस नहीं रहेगा।
नई योजना में निगम ने जोन एक में आठ वार्ड, जोन दो में दस और तीन जोन में भी दस, जोन चार में आठ वार्डों को शामिल किया गया है।नगर निगम में अब वार्डों और डिविजन को लेकर कोई परेशानी नहीं होगी।

पहले एक वार्ड को दो जोन में बंटा होता था। इस कारण लोगों को कभी उस जोन के अधिकारियों से मिलना पड़ता था तो कभी दूसरे जोन के अधिकारियों से। वार्ड और जोन आपस में बंटे होने के कारण लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही थी। निकाय चुनाव में भी नई वार्डबंदी में भी वार्डों की संख्या को 35 से बढ़ाकर 36 कर दिया है। इस कारण निगम ने नए सिरे ये चारों जोन और डिविजन को बराबर हिस्सों में बांट दिए हैं।
नए जोन और वार्ड
विधानसभा वार्ड जोन कुल वार्ड
बादशाहपुर 9,10,11, 14, 15, 16, 17, 18 एक 8
बादशाहपुर 5, 6, 7, 8 दो
गुरुग्राम 28,29, 30, 32, 33, 34 दो 10
बादशाहपुर 1,2,3,4, 12, 13 तीन
गुरुग्राम 27,31, 35, 36 तीन 10
गुरुग्राम 21,22, 23, 24, 25, 26 चार
सोहना 19, 20 चार 8










