GMDA Master Plan: द्वारका एक्सप्रेसवे के किनारे बनेगा नया रास्ता, 1400 परिवारों को मिलेगा जोखिम भरे सफर से छुटकारा

इस 12 मीटर चौड़ी सर्विस रोड के बनने से सबसे बड़ा फायदा सेक्टर-36A स्थित एवीएल-36 सोसाइटी के 1400 परिवारों और ग्लोबल सिटी के निवासियों को होगा।

GMDA Master Plan : द्वारका एक्सप्रेसवे का सफर अब न केवल सुगम बल्कि बेहद सुरक्षित होने वाला है। एक्सप्रेसवे के किनारे रहने वाले हजारों परिवारों के लिए एक ऐसी खुशखबरी सामने आई है, जिसका इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) ने सेक्टर-36A और आसपास के इलाकों की सूरत बदलने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।

GMDA ने द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ सर्विस रोड बनाने की अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए करीब 7.27 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार कर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को भेज दिया गया है। इस परियोजना के तहत गांव सिंही और नरसिंहपुर की जमीन का उपयोग किया जाएगा।

इस 12 मीटर चौड़ी सर्विस रोड के बनने से सबसे बड़ा फायदा सेक्टर-36A स्थित एवीएल-36 सोसाइटी के 1400 परिवारों और ग्लोबल सिटी के निवासियों को होगा। वर्तमान में इन लोगों को सीधे एक्सप्रेसवे के मुख्य कैरिजवे पर जाना पड़ता है, जिससे हर समय सड़क हादसों का खतरा बना रहता है। इस सर्विस रोड के निर्माण के बाद निवासियों को एक्सप्रेसवे पर सीधे जाने की जोखिम भरी मजबूरी से मुक्ति मिल जाएगी।

अधिकारियों के अनुसार, यह सर्विस रोड द्वारका एक्सप्रेसवे के सीपीआर (सेंट्रल पेरिफेरल रोड) हिस्से पर सेक्टर-84 स्थित ऐलान मॉल से लेकर खेड़की दौला तक बनाई जाएगी। खास बात यह है कि इस सड़क के निर्माण का पूरा खर्च हरियाणा सरकार उठाएगी। जमीन का सर्वे पहले ही किया जा चुका है और अब अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button