Couple Arrested : फर्जी NOC और जाली बैंक स्टेटमेंट दिखाकर 1.10 करोड़ में बेचा फ्लैट, ठग पति-पत्नी गिरफ्तार
35.70 लाख रुपये का बैंक लोन बकाया होने के बावजूद लोन चुकता होने का दिया था झांसा; सेक्टर-56 थाना पुलिस ने दिल्ली से दबोचा

Couple Arrested/गुरुग्राम
शहर में प्रॉपर्टी की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले गिरोह और ठगों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। फर्जी बैंक स्टेटमेंट और जाली एनओसी (NOC) दिखाकर ₹1.10 करोड़ में फ्लैट बेचने और लाखों का बकाया लोन छिपाने के मामले में गुरुग्राम पुलिस की सेक्टर-56 थाना टीम ने आरोपी पति-पत्नी को (Couple Arrested) गिरफ्तार किया है।
Couple Arrested : 35.70 लाख का लोन छिपाकर हड़पे 1.10 करोड़ पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने 4 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, दिल्ली निवासी आरोपी भानु प्रिया नारंग (33) और उसके पति ध्रुव शर्मा (35) ने सुशांत लोक फेज-2 स्थित अपने फ्लैट का सौदा ₹1.10 करोड़ में तय किया था। आरोपियों ने खरीदार को भरोसा दिलाया था कि फ्लैट पर चल रहा बैंक लोन जल्द चुका दिया जाएगा और मूल दस्तावेज दे दिए जाएंगे। झांसे में आकर पीड़ित ने पूरी रकम का भुगतान कर दिया।
Couple Arrested : फर्जी फोरक्लोजर स्क्रीनशॉट से जीता विश्वास
ठगी को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बैंक लोन क्लियर होने के फर्जी बैंक स्टेटमेंट और फोरक्लोजर के फर्जी स्क्रीनशॉट/NOC दिखाए। इसके आधार पर जनवरी 2025 में फ्लैट की रजिस्ट्री भी करा दी गई। हालांकि, जब पीड़ित ने बाद में बैंक से लोन का सत्यापन कराया, तो पता चला कि फ्लैट पर अभी भी ₹35.70 लाख का लोन बकाया है और आरोपियों द्वारा दिखाए गए सभी दस्तावेज जाली थे।
Couple Arrested : जांच के बाद दिल्ली से हुई गिरफ्तारी
धोखाधड़ी का खुलासा होते ही सेक्टर-56 पुलिस थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस टीम ने मामले की गहन जांच करते हुए 18 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने लोन की सच्चाई छिपाने के लिए जाली दस्तावेजों का सहारा लिया था। फिलहाल पुलिस बैंक के रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन और जाली कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है, ताकि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा सके।
