Fraud Baba : पत्नी का मर्डर कर ऋषिकेश में बना ‘पाखंडी बाबा’; सिर पर लगवाईं नकली जटाएं, ऐसे खुला राज ?

गुरुग्राम पुलिस को चकमा देने के लिए हत्यारे पति ने बदला हुलिया, माथे पर तिलक और हाथों में माला लेकर धर्मशाला में काटने लगा दिन; मॉडर्न प्रेमिका ने भी धारण किया सलवार-सूट, मानेसर क्राइम ब्रांच ने ऋषिकेश में 10 दिन डेरा डालकर दबोचा।

Fraud Baba : गुरुग्राम के मानेसर इलाके में महज 90 दिन पहले ब्याही पत्नी की बेरहमी से गोली मारकर हत्या करने वाले शातिर पति का पुलिस ने ऐसा पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग है। किसी बॉलीवुड थ्रिलर फिल्म की तरह, हत्यारा पति अंकित और उसकी प्रेमिका रजनी पुलिस से बचने के लिए ‘बाबा और साध्वी’ (Fraud Baba) का भेष बनाकर ऋषिकेश की एक धर्मशाला में छिपे हुए थे। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए आरोपी ने सिर पर बकायदा नकली जटाएं लगवा ली थीं और दिनभर भजन-कीर्तन का नाटक कर रहा था। हालांकि, मानेसर क्राइम ब्रांच की मुस्तैदी के आगे Fraud Baba का यह पाखंड ज्यादा दिन नहीं चल सका।

जेब खाली हुई तो ‘अयाश आशिक’ बन गया ‘सत्संगी बाबा’ (Fraud Baba)

पुलिस पूछताछ में जो सबसे चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, वो है आरोपियों का हुलिया बदलना। 21 मई को पत्नी मधु की हत्या करने के बाद अंकित अपनी प्रेमिका रजनी के साथ फरार होकर नेपाल भाग गया था। नेपाल में करीब 15 दिनों तक मौज-मस्ती करने के बाद जब दोनों के पास मौजूद सारे पैसे खत्म हो गए, तो उन्हें कानून का खौफ सताने लगा। पकड़े जाने के डर से दोनों ने देवभूमि उत्तराखंड का रुख किया और ऋषिकेश पहुंच गए। यहां अंकित ने पुलिस और खुफिया एजेंसियों को गुमराह करने के लिए अपना पूरा लुक ही बदल डाला। उसने:

  • अपने छोटे बालों पर बकायदा लंबी-लंबी जटाएं (नकली बाल) लगवाईं।

  • माथे पर लंबा तिलक लगाना शुरू किया।

  • गले में माला और हाथ में कमंडल लेकर वह ऋषिकेश के शांति घाट स्थित एक धर्मशाला में साधु बनकर रहने लगा।

  • वह दिनभर लोगों के बीच बैठकर भजन-कीर्तन करता था ताकि किसी को उस पर रत्ती भर भी शक न हो।


मॉडर्न प्रेमिका ने छोड़ दिए थे वेस्टर्न कपड़े :Fraud Baba

इस पूरी साजिश में अंकित की 13  साल बड़ी प्रेमिका रजनी ने भी उसका पूरा साथ दिया। झज्जर की रहने वाली रजनी, जो पहले मानेसर में एक ब्यूटी पार्लर चलाती थी और काफी मॉडर्न लाइफस्टाइल जीती थी, उसने भी पुलिस के डर से अपना पूरा लुक बदल लिया। उसने अपने सारे मॉडर्न कपड़े छोड़कर साधारण सलवार-सूट पहनना शुरू कर दिया और खुद को उस ‘पाखंडी बाबा’ (Fraud Baba) की शिष्या या सेवादार के रूप में पेश करने लगी। दोनों ऋषिकेश के संतों के बीच इस तरह घुल-मिल गए थे कि पहली नजर में कोई पहचान ही नहीं सकता था।

क्राइम ब्रांच ने 10 दिनों तक साधु बनकर की रेकी

हत्यारे पति अंकित ने भले ही जटाएं बढ़ा ली थीं, लेकिन मानेसर क्राइम ब्रांच की नजरों से वह बच नहीं सका। पुलिस ने कुछ संदिग्ध फोन नंबरों को सर्विलांस पर ले रखा था, जिससे भनक लगी कि आरोपी ऋषिकेश के आसपास एक्टिव हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम सादे कपड़ों में ऋषिकेश पहुंची। पुलिसकर्मियों ने भी वहां साधुओं और स्थानीय लोगों का भेष बदला और करीब 10 दिनों तक ऋषिकेश की दर्जनों धर्मशालाओं, घाटों और आश्रमों की खाक छानी। जब पुलिस को पक्का यकीन हो गया कि जटाओं वाला यह बाबा (Fraud Baba) ही असल में गुरुग्राम का इनामी कातिल है, तो टीम ने घेराबंदी करके दोनों को दबोच लिया।

क्या था पूरा मामला?

पूछताछ में सामने आया कि अंकित का रजनी के साथ पिछले 3 साल से अफेयर था। लेकिन घर वालों के दबाव और दहेज के लालच में अंकित ने इसी साल फरवरी में रेवाड़ी की रहने वाली मधु से शादी कर ली थी। शादी के महज 90 दिन बाद ही अंकित ने रजनी के साथ मिलकर मधु को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। 21 मई को वह मधु को बहाने से रजनी के किराए के कमरे पर ले गया और वहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। लाश को बाथरूम में छुपाकर दोनों फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को 5 दिन के रिमांड पर लिया है और कत्ल में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button