Haryana News

आखिरकार टूट गई ये जोड़ी, चहल और धनश्री वर्मा की राहें हुई अलग, खिलाड़ी ने बताई वजह

Advertisement
Advertisement

टीम इंडिया (Team India) के खिलाड़ी युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनश्री वर्मा (Dhanashree Verma) आखिरकार अलग हो गए हैं। दोनों का तलाक हो गया है। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी है। काफी लंबे समय से दोनों के तलाक की खबरें चल रही थी। लेकिन दोनों लंबे समय से चुप्पी साधे हुए थे।

Advertisement

nn

 

nn

क्यों हुआ युजवेंद्र और धनश्री का तलाक

nn

 

nn

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की राहें अलग हो गई है जिस पर बांद्रा कोर्ट ने मुहर लगाई है। अब इनके तलाक का करण भी सामने आ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान युजवेंद्र ने बताया कि दोनों में काफी लंबे समय से नहीं बन रही थी और कम्पैटिबिलिटी इशू आ रहे थे।

nn

 

nn

कब हुई थी शादी

nn

nn

गौरतलब है कि युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी साल 2020 में हुई थी। दोनों में शादी के कुछ महीनों बाद ही तकरार शुरू हो गई और वो पिछले डेढ साल से अलग रह रहे थे। कपल के कोई बच्चे भी नहीं हैं, ऐसे में अब तलाक के बाद दोनों को आपस मिलने की कोई वजह भी नहीं होगी।

nn

तलाक के बाद एक्स कपल ने शेयर क्रिप्टिक पोस्ट

nn

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने इस तलाक पर मुहर लगा दी है। इसके बाद एक्स कपल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है।

nn

nn

क्रिकेटर युजवेंद्र ने लिखा- मैं जितनी बार काउंट कर सकता हूं, भगवान ने उससे कहीं ज्यादा बार मुझे बचाया है। इसलिए वजह से मैं उस टाइम को याद कर सकता हूं जब मुझे बचाया गया है। इसके बाद उन्होंने कई बार खुद को बचाए जाने के लिए भगवान शुक्रिया अदा किया।

nn

nn

 धनश्री ने क्या लिखा

nn

nn

धनश्री वर्मा ने लिखा- तनाव से आशीर्वाद मिलने तक। ये कितना अच्छा है कि भगवान ने कैसे परेशानियों को खुशियों में बदल दिया। अगर आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आपके पास च्वाइस भी है। ऐसे में या तो आप टेंशन ले लें या फिर खुद को भगवान के समर्पित कर दें। हर चीज के लिए प्रेयर की जा सकती है, इस बात पर विश्वास रखें कि भगवान जो कर रहा है उसमें आपकी भलाई है।

nn

nn

nn

Yuzvendra Chahal, Dhanashree Verma, Divorce Reason, Dhanashree Verma Divorce, Yuzvendra Chahal Divorce

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!