DTP Action : अवैध कॉलोनियों पर DTP का चला बुलडोजर, गुरुग्राम में 8 एकड़ जमीन खाली कराई गई

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहरी क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के विकास को रोकने और नागरिकों के लिए बेहतर योजनाबद्ध आवास सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है।

DTP Action : DTP ने शहर में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज कर दिया है। गुरुवार को सेक्टर-65 पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले कादरपुर गांव में एक बड़ा डिमोलिशन ड्राइव चलाया गया। पुलिस बल की मदद से प्रशासन ने यहाँ तीन अवैध कॉलोनियों को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई राजस्व विभाग द्वारा की गई, जिसमें करीब 8 एकड़ जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। अभियान के दौरान, चार डीपीसी (Damp Proof Course) संरचनाएं, एक निर्माणाधीन ढांचा और पूरी सड़क नेटवर्क को भी हटा दिया गया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान शहरी क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियों के विकास को रोकने और नागरिकों के लिए बेहतर योजनाबद्ध आवास सुनिश्चित करने के लिए चलाया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

 

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button