Drunk and Drive: एक महीने में 1739 चालान, 9 महिला ड्राइवर भी शामिल

विशेष अभियान का उद्देश्य 'ड्रक एंड ड्राइव' की घटनाओं पर लगाम लगाना है। सहायक पुलिस आयुक्त  सत्यपाल यादव की देखरेख में यातायात पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं

Drunk and Drive: गुरुग्राम पुलिस ने यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 1739 चालकों के चालान काटे हैं। इन चालानों में 9 महिला वाहन चालक भी शामिल हैं। इस अभियान में एक वाहन को जब्त भी किया गया है।

पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा और यातायात उपायुक्त डॉ. राजेश मोहन के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य ‘ड्रक एंड ड्राइव’ की घटनाओं पर लगाम लगाना है। सहायक पुलिस आयुक्त  सत्यपाल यादव की देखरेख में यातायात पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में नाके लगाकर गाड़ियों की जांच की।

यातायात पुलिस के अनुसार, इस अभियान के दौरान जिन 1739 चालकों के चालान किए गए, उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी 3 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। इस अवधि में ये चालक किसी भी वाहन को नहीं चला पाएंगे। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई यातायात को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए की गई है।

गुरुग्राम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह का नशा करके गाड़ी न चलाएं। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान जारी रहेंगे ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button