60 से ज्यादा सड़कों पर चलना मुश्किल, सर्वे में हुआ खुलासा


Gurugram News Network –  गुरुग्राम में 60 से ज्यादा सड़कों पर चलना मुश्किल है। इन सड़कों पर एक से दो फीट तक गहरे गड्डे हो रखे है। इनके कारण सड़कों पर जाम लगने के साथ-साथ  हादसे होने का भी खतरा बना रहता है। सड़कों पर चलने से राहगीरों के स्वास्थ्य पर भी गहरा असर पड़ रहा है। इसका खुलासा ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट में हाुआ है। ट्रैफिक पुलिस ने रिपोर्ट गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) और नगर निगम को अवगत करवाया है। उन्हें बताया है कि इन सड़कों की मरम्मत होने के बाद इन सड़कों पर यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।n

 रिपोर्ट के अनुसार रेजांगला चौक से सेक्टर-21-22 के टी प्वाइंट तक सड़क के दोनों तरफ जगह-जगह गहरे-गहरे गड्ढे हैं। राव गजराज सिंह मार्ग गड्ढों में तब्दील हो चुका है। पास्को यातायात सिग्नल के समीप गड्ढे हैं। अतुल कटारिया चौक के समीप सड़क क्षतिग्रस्त है। सेक्टर-पांच से पालम विहार रोड पर पानी की लाइन टूटने की वजह से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं।

nn

 सेक्टर-37 के टी प्वाइंट पर सड़क की हालत बदतर है। पटौदी रोड से हिमगिरी चौक होते हुए सेक्टर-10 बस स्टॉप, दादा भैया चौक, सेक्टर-नौ-नौए की मुख्य सड़क, खांडसा चौक पुलिस बूथ के समीप, सेठी चौक, कादीपुर रोड से पटौदी चौक, संत निरंकारी भवन, भूतेश्वर मंदिर से पटौदी चौक, बसई रोड, खांडसा मंडी तक सड़क बदहाल अवस्था में है।  रिपोर्ट यातायात निरीक्षक पश्चिम एक, दो और तीन की जांच रिपोर्ट में सामने आई है।

nn

यातायात पुलिस के निरीक्षक चार की रिपोर्ट के मुताबिक काकरौला-भांगरौला टी प्वाइंट से आईएमटी मानेसर सड़क, सेक्टर-सात के बूस्टिंग स्टेशन के समीप, जय सिंह चौक से टी प्वाइंट तक, सेक्टर-90 के गोल चक्कर से काकरौला-भांगरौला बस स्टॉप तक सड़क, जय सिंह चौक से सेक्टर-83 के गोल चक्कर, सती चौक से सेक्टर-90 गोल चक्कर, वजीरपुर चौक, सेक्टर-84 स्थित एसएस प्लाजा व डीपीएस स्कूल, पटौदी-बिलासपुर रोड, जय सिंह चौक से रामपुरा फ्लाईओवर तक गहरे-गहरे गड्ढे हैं।

nn

 इस तरह यातायात निरीक्षक द्वारका एक्सप्रेस वे की जांच में सामने आया है कि दौलताबाद फ्लाईओवर से द्वारका एक्सप्रेस वे, धनकोट नहर से द्वारका एक्सप्रेस वे गड्ढों में तब्दील हो चुकी है।यातयात निरीक्षक पूर्व एक के मुताबिक एमजी रोड के पिलर नंबर 66, 69 और 70 के समीप रोड क्षतिग्रस्त है। ब्रिस्टल चौक, इफको चौक, वाटिका फर्स्ट इंडिया पैलेस, गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के समीप सड़क बदहाल अवस्था में है। 

nn

यातायाता निरीक्षक पूर्व, तृतीय की सर्वे रिपोर्ट में सतपाल मित्तल मार्ग से मेफिल्ड गार्डन की तरफ, वजीराबाद चौक से सुशांत लोक के जी ब्लॉक, वजीराबाद से एआईटी चौक, मेफिल्ड गार्डन, समसपुर तिगरा टी प्वाइंट, अंबेडकर चौक पर आरडी सिटी से आर्टिमिस अस्पताल की रोड क्षतिग्रस्त होना सामने आया है। 

nn

यातायात निरीक्षक चतुर्थ के मुताबिक फरीदाबाद टोल प्लाजा से खुशाल चौक, गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड, राजेश पायलेट मार्ग, घाटा पावर हाउस, सेक्टर-67 में एम3एम अर्बाना चौक पर गड्ढे बन गए हैं।

nn

इसके अलावा एसपीआर, शीशपाल विहार के समीप, बख्तावर चौक के समीप, सोहना रोड से भौंडसी रोड, एरिया मॉल से अकलीमपुर से टीकली होते हुए गैरतपुर बास रोड, इफको चौक बस स्टॉप, इफको चौक पर एबीडब्ल्यू टावर के समीप यू टर्न, मानेसर बस स्टॉप से जयपुर से दिल्ली की तरफ सर्विस रोड बदहाल है। 

Back to top button